फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अंतिम संस्कार के लिए उठा शव, घर में मची चीख पुकार

विज्ञापन
-बलरामपुर के पानन कुइयां में रोते-बिलखते मृतकों के परिजन।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के पाननकुइयां गांव के दो सगे भाइयों की बीते दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए दोनों भाइयों के शव उठाए गए तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में चीख पुकार मच गई। मां और बहनों का रोना देख सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बुधवार को पाननकुइयां गांव से संदीप व धीरेंद्र शुक्ल अपनी स्वर्गवासी बहन निधि के घर सकट पर्व का सामान देने गए थे। उसी दिन रात में लौटते समय गोंदीपुर गांव के पास उतरौला मार्ग पर उनकी बाइक तेज रफ्तार कार से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार देर दोनों शव घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह एक साथ दो भाइयों के शव अंतिम संस्कार के लिए उठाया गया तो घर में चीख पुकार मच गई। मां श्यामकली के मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। रोते-रोते गला सूख चुका था। बच्चों के शवों से लिपटकर रोते-रोते वह बदहवास हो गईं। तीन छोटी बहनें अंतिमा, निशा व सुधा भी शवों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं। तीनों बहनें बस यही कह रही थीं कि हम लोग किसके सहारे रहेंगे। रिश्तेदार व आसपड़ोस के लोगों ने किसी तरह समझाया बुझाया तो बहनों ने शव छोड़ा। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय हर किसी की आंखें नम थीं। गांव के ही एक बाग में बड़े पिता रामकेवल ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें