देहात (बलरामपुर)। कोतवाली देहात के बलुआ मोड़ पर रात के समय अनियंत्रित जीप व ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के गैंजहवा निवासी अनंतराम (40) ने बताया कि रात के समय वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से राशन आदि खरीदने के लिए महराजगंज बाजार गया था।
वहां से लौटते समय बलुआ मोड़ के पास गन्ना लदा खराब ट्रक खड़ा था जिसे ओवरटेक करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में अनंतराम घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अनंतराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली बीके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।