फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिक प्रवेश शुल्क लेने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 30 Jan 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में अधिक प्रवेश शुल्क लिए जाने का विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुरू कर दिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को इसके खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति पर नाराज विद्यार्थियों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन भी प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय को सौंपा। इसमें चेताया गया कि न्यायोचित समस्याओं का निस्तारण शीघ्र न कराने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि एमएलके महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क 1100 रुपये लिया जाता है, जो अन्य महाविद्यालयों से बहुत अधिक है। बलरामपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र में इतना अधिक प्रवेश शुल्क लेना विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण करना है। महाविद्यालय के पुस्तकालय में सम सेमेस्टर की पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सभी संकाय के सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल पाती है। इकाई मंत्री मानसी चौहान, कॉलेज इकाई के अध्यक्ष शिवम दुबे, जिला संयोजक साध्वी द्विवेदी व अनुपम ने बताया कि महाविद्यालय के शौचालयों में साफ-सफाई नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मांग की गई कि विद्यार्थियों ने शाम को भी जिम की सेवा उपलब्ध कराए जाने, खेल प्रशिक्षक तैनात किए जाने, कॉमन रूम में शौचालय की व्यवस्था किए जाने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने तथा कैंटीन में खाद्य सामग्री के दामों को कम किया जाए। प्राचार्य ने छात्रों के जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में सह मंत्री उमरा, अंबुज भार्गव, योगिनी, जीनत, प्रियंजलि, अनुज, सचिन, सौरभ, मनीष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें