फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभाविप का जिला अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

Tue, 04 Aug 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का जिला अभ्यास वर्ग मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले की नौ नगर इकाइयों से 117 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की कार्यपद्धति, सदस्यता अभियान, परिसर कार्य, सेवा गतिविधियां, व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र चिंतन जैसे विषयों पर पांच प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, प्रांत सह मंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, जनजातीय कार्य प्रमुख डॉ. अरुण कुमार तथा जिला प्रमुख डॉ. अनुज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना भी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिषद के मूल मंत्र ''ज्ञान, शील और एकता'' को जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रांत प्रवासी के रूप में उपस्थित अनिकेत श्रीवास्तव ने संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास वर्ग का समापन ''वंदे मातरम्'' के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें