फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने किया कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से रविवार को कई कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज किया गया। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन

प्रांत सहमंत्री अभिषेक सिंह एवं जिला संयोजक कुशाग्र सिंह के नेतृत्व में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने रानी धर्मशाला व वीर विनय चौराहा सहित तमाम कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज करते हुए कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
इस महामारी की रोकथाम के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सभी के सहयोग की जरूरत है। इस कठिन परिस्थिति में सरकारी तंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
विज्ञापन

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील किया कि बिना जरूरी काम के घरों से न निकलें। लॉकडाउन एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकलते समय डबल मास्क का प्रयोग करें। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से इतना दूरी न बनाएं कि उन्हें परिवार से दूर होने की पीड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें