फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

Sat, 24 Oct 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
ज्ञापन देते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
बलरामपुर। सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में वकीलों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली देहात और कोतवाली उतरौला में तहरीर देकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन बलरामपुर के महामंत्री श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि 23 अक्तूबर को फेसबुक पर यूपी-47 वाल नामक आईडी से बलरामपुर के डीएम और अधिवक्ताओं के बीच जारी विवाद को लेकर पोस्ट साझा की गई थी। इसमें लोगों से उनकी राय मांगी गई थी। आरोप है कि पोस्ट पर अनुराग मौर्य नाम से टिप्पणी करते हुए अधिवक्ताओं के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि इस टिप्पणी से पूरे अधिवक्ता समाज की छवि धूमिल हुई है। अधिवक्ता संघ उतरौला की ओर से भी कोतवाली उतरौला में तहरीर दी गई। इसके साथ कथित टिप्पणी के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं। इस अवसर पर राजकुमार त्रिपाठी, भानु प्रताप शुक्ला, अमर कुमार तिवारी और आक्रोश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें