फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनुपस्थित खनन व उद्यान अधिकारी का रोका वेतन

Thu, 06 Apr 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सकल घरेलू उत्पाद व प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अनुपस्थित खनन अधिकारी व उद्यान अधिकारी का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले की प्रति व्यक्ति आय 33 हजार 485 है। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को सकल घरेलू उत्पाद व प्रति व्यक्ति आय बढ़ाए जाने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। कहा कि इससे जिले का विकास तीव्र गति से होगा।
बाद में कृषि उत्पादन व कृषि आय बढ़ाने को लेकर भी बैठक हुई। डीएम ने पांच हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पर मोटे अनाज ज्वार, बाजरा आदि की खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित कर कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए कृषकों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा, डीईएसटीओ मोहम्मद नासेह व उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें