फोटो-12- रेहरा बाजार ब्लाक परिसर में आधार कार्ड बनवाते क्षेत्रवासी। संवाद
- फोटो : मृतक रवि का फाइल फोटो
रेहराबाजार। विकास खंड परिसर में आधार कार्ड से संबंधित त्रुटियों के निस्तारण हेतु विशेष संशोधन शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में प्रतिदिन आधार कार्ड में विभिन्न प्रकार के संशोधन एवं अद्यतन का कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है। खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडे ने बताया कि शिविर में आधार कार्ड की फोटो अपडेट, मोबाइल नंबर परिवर्तन, नाम एवं पता में संशोधन सहित अन्य आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ विकास खंड परिसर पहुंचकर आधार से जुड़ी त्रुटियों का निस्तारण कराएं। इस पहल से क्षेत्रवासियों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।