फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक

Tue, 14 Jul 2026 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23-आदर्श प्रजापति।-फाइल फोटो
विज्ञापन
रेहराबाजार। क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक 20 वर्षीय युवक घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहराबाजार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम नयानगर निवासी चंद्रभान प्रजापति ने बताया कि उनका पुत्र आदर्श प्रजापति (20) सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन और ग्रामीण उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहराबाजार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चंद्रभान ने बताया कि घटना के समय वह निजी काम से उतरौला गए हुए थे। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. रविकांत ने बताया कि युवक को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें