फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती में कूदा दिल्ली से वापस आ रहा युवक, तलाश जारी

Mon, 12 Aug 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के राप्ती नदी पर कोड़री घाट पर लापता युवक की तलाश के लिए पहुंची राहत टीम।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर कोड़री पुल पर हुई घटना, एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। दिल्ली से वापस घर आ रहे युवक ने सोमवार को हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर कोड़री पुल के पास राप्ती नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश में जुटी हुई है।
ललिया थाने के कोड़री गांव निवासी अटल कुमार मिश्र (28) दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता था। वहां से वह वापस घर आ रहा था। सोमवार की दोपहर उसने अपने परिजनों से फोन पर बात की, इसके बाद कोड़रीपुल के पास पहुंचकर उसने अपना जूता, शर्ट, मोबाइल व एटीएम कार्ड निकालकर रख दिया। बताया जाता है कि इसके बाद वह राप्ती में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के छलांग लगाने व पुल के पास जूता व अन्य सामान देख वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली देहात पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय नाविकों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। बाद में मामले की जानकारी अन्य अधिकारियों को दी गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर मौके पर एनडीआरएफ की टीम स्टीमर के साथ पहुंच गई है। युवक की तलाश की जा रही है। कोतवाल दुर्गेश सिंह ने युवक के नदी में छलांग लगाने की बात की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है। वह मौके पर आ गए हैं। पहली प्राथमिकता युवक की बरामदगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें