फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 16 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
भीष्म वर्मा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के बरदौलिया-शिवपुरा मार्ग पर देवपुरा गांव के पास बुधवार देर शाम अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। ललिया के परसिया गोसाईं निवासी नानबाबू ने बताया कि उनका 25 वर्षीय भाई भीष्म वर्मा हरैया क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव में अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान देवपुरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर भीष्म को सीएचसी शिवपुरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें