फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो युवक घायल

Sun, 25 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्षेत्र के चरनगहिया-बेलहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार लालनगर गांव निवासी श्रवण कुमार (18) और रमेश (20) घायल हो गए। दोनों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। बताया जाता है कि रमेश और श्रवण बाइक से घूमने निकले थे।
विज्ञापन

बेलहा-चरनगहिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक चलाते समय अचानक ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घिसट गए। हादसे में श्रवण के पैर और रमेश के सिर में चोट आई। बाइक रमेश चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि, उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें