फोटो-7-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में बैठक को संबोधित करते विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ।-स्
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग में रविवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को लेकर चर्चा की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने सभी से निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन, विभागीय गतिविधियों और व्यक्तिगत प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों से शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। शिक्षकों ने कहाकि शिक्षा में सुधार के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। इस दौरान अभिभावक कृष्ण गोपाल शुक्ला और प्रिंसी शुक्ला ने महाविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए समय निकालना चाहिए। वहीं विशाल श्रीवास्तव और आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षा तैयारी को लेकर अपने सुझाव साझा किए और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ. वीर प्रताप सिंह ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक-अभिभावक संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. शिव महेंद्र सिंह व राहुल यादव आदि मौजूद रहे।