फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मरीज व तीमारदारों के लिए बनाया जाए नया वेटिंग एरिया

विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी उतरौला का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीएम व अन्य।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उतरौला। स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए डीएम विपिन कुमार जैन ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए नया वेटिंग एरिया बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने ओपीडी, पैथोलॉजी कक्ष, क्षय रोग कक्ष, फार्मेसी, एंटी रेबीज वैक्सीन कक्ष, एक्सरे कक्ष, टेली कंसल्टेंसी, आयुष्मान वार्ड, जन औषधि कक्ष और नेत्र विभाग का भी अवलोकन किया। मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों व स्टाफ को निर्देशित किया कि आमजन को समय पर, बेहतर और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
फार्मेसी निरीक्षण के दौरान डीएम ने डेली इंटेंड रजिस्टर, डेली रिपोर्टिंग रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया और सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएचसी के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर सहित अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने विकास खंड उतरौला का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन आवेदन और अन्य जनहित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील उतरौला में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों और विकास खंड परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण कर बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ हिमांशु गुप्ता, सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें