फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.5 करोड़ से नगर में बनेगा एक किलोमीटर लंबा नाला

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में बरसात के बाद हुआ जलभराव ।-फाइल फोटो
विज्ञापन
तुलसीपुर। बरसात के मौसम में नगर में जलभराव की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर पंचायत की तरफ से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से एक किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट मिल गया है। शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि नाले का निर्माण गंधेली पुलिया से पुरवा चौराहा होते हुए नकटी नाले तक किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने से नई बाजार, बैरागी पुरवा और पुरवा मोहल्ले में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। उन्होंने कहा कि गंधेली पुलिया के आगे नाला न होने से बरसात का पानी लोगों की निजी भूमि में भर जाता था।
अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि लगभग 1.50 करोड़ रुपये से नाले का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके अलावा तहसील तिराहे से कलश चौराहे तक एक और नाले का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि नगर के सभी प्रमुख नालों को तीनों दिशाओं में बहने वाले पहाड़ी नालों से जोड़ा जाएगा। इससे पूरे नगर की जलनिकासी व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी और बरसात के दौरान किसी भी इलाके में पानी भरने की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें