फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों में एक परिवार की गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नंदमहरा चौकी के बेलीखुर्द गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। घटना में दो हजार नकदी भी जल गई है। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

नंदमहरा चौकी के बेलीखुर्द निवासी प्रभू दयाल ने शनिवार को बताया कि रात के समय उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में घर में रखा दो हजार नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
घर में खाने पीने का सामान नहीं बचा है। बरसात के मौसम में परिवार के लोगों को खुले आसमान के नीचे रात काटनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई। हल्का लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने का क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही पीड़ित को सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें