फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पोल्ट्री कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कल होगा कॉन्क्लेव

Sun, 29 Nov 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने और किसानों व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिसंबर को पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसमें पोल्ट्री उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, कंपनियों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और पोल्ट्री फार्मर शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कॉन्क्लेव में पोल्ट्री इंडिया के प्रतिनिधि अकबर अली सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ आधुनिक कुक्कुट पालन, उन्नत नस्लों के चयन, संतुलित आहार, मुर्गियों को बीमारियों से बचाने और बेहतर विपणन व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही किसानों को पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य किसानों और युवाओं को पोल्ट्री व्यवसाय की संभावनाओं से परिचित कराना है। कुक्कुट पालन स्वरोजगार का एक बेहतर माध्यम बन सकता है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। कॉन्क्लेव में उद्यमिता विकास और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिले के किसानों, पशुपालकों, युवाओं और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों से एक दिसंबर को आयोजित कॉन्क्लेव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें