फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भयमुक्त होकर मंजिल हासिल करने का आह्वान

Fri, 20 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला(बलरामपुर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत एचआरए इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को नारी सशक्तिकरण का एहसास कराते हुए उनके हौसलों में उड़ान भरी गई। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए छात्राओं का आह्वान किया कि वह भयमुक्त होकर अपनी मंजिल हासिल करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी ज्योतिश्री, कोतवालर संजय कुमार दुबे एवं एन्टी रोमियो स्क्वाट के प्रभारी अनिल यादव ने किया। सीओ ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करते हुए भयमुक्त होकर मंजिल हासिल करने की बात कही। कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। कहा कि छात्राएं भी खुद हिम्मत के साथ मनचलों का डटकर मुकाबला करें। पुलिस हमेशा उनके साथ है। इसके बाद छात्राओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। इसमें सविता को प्रथम, कुतबुन्निसा को द्वितीय तथा अनन्या को तीसरा स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें