फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष समेत 40 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष समेत 40 के खिलाफ केस दर्ज

बलरामपुर। देवरिया कांड के विरोध में गुरुवार रात समाजवादी पार्टी द्वारा नगर में बिना परमीशन के कैंडल मार्च निकालना सपाइयों के लिए महंगा पड़ गया है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष व महासचिव समेत 10 नामजद तथा 30 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को नगर कोतवाल डा. उपेन्द्र राय ने बताया कि गुरुवार रात सपाई बिना अनुमति के नगर में कैंडिल मार्च निकालकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। बलुहा पुलिस चौकी प्रभारी छट्ठू चौधरी ने इन लोगों से प्रदर्शन के लिए दिया गया परमीशन मांगा तो यह लोग परमीशन नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, महासचिव इकबाल जावेद, नगर अध्यक्ष सैय्यद इंजीनियर, नीरज शुक्ला, राजेन्द्र चौधरी, अमरेश शुक्ला, मंजिल अदीबी, सफीउल्ला खान तथा गुलाम रहमानी समेत 30 अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 144 का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल ने बताया कि सपाइ अब यों पर मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। देवरिया कांड पर हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज करा रहे थे। सत्ता के इशारे पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें