फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ अरब से 88 नई सड़कों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में डेढ़ अरब रुपये से 88 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय व निर्माण खंडों को निर्माण कराने की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। दोनों डिवीजन 228 किलोमीटर सड़क बनाकर कनेक्टीविटी का जाल बिछाएंगे।
विज्ञापन

आरआईडीएफ, मुख्यमंत्री, पूर्वांचल विकास निधि, राज्य सड़क निधि और अनजुड़ी बसावट योजनाओं से गांवों को नई सड़कों से जोड़ा जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में नई सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। 50 लाख से अधिक की लागत वाली सड़कों का निर्माण होने से जिले के 10 लाख लोगों को सुहाने सफर का मजा मिल सकेगा।
28 सड़कों का निर्माण कराएगा प्रांतीय खंड
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन मेघ प्रकाश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 47.03 किलोमीटर लंबाई की 28 नई सड़कों का निर्माण कराने के लिए 32.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन ने 15.92 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत कर दी है। जिले के चार ब्लॉकों हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा में सड़कें बनवाई जा रही हैं। शासन स्तर से शेेष बजट की डिमांड की गई है। जिला स्तरीय समिति के माध्यम से बाकी बजट उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

निर्माण खंड बनाएगा 60 सड़कें
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन रघुवीर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के पांच ब्लॉकों सदर, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गेड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार में 180.15 किलोमीटर लंबाई की 60 नई सड़कों का निर्माण कराने के लिए 112.37 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन ने इसके लिए 51.36 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत कर दी है। शेष 61.01 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन से डिमांड की गई है।
10 लाख लोगों को आवागमन में होगी सहूलियत
दोनों डिवीजन की तरफ से गांवों को जोड़ने के लिए 88 नई सड़कों का निर्माण होने से जिले के 10 लाख ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। सड़कों का निर्माण न होने के चलते लोगों को कच्चे रास्तों से आना-जाना पड़ता है। बरसात के समय लोगों को काफी परेशानी होती है। नई सड़कों के निर्माण होने से लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़कें बन जाने से जिले के कई गांव संपर्क मार्ग से जुड़ जाएंगे।
दोनों डिवीजन की तरफ से 88 नई सड़कों का निर्माण कराने के लिए जिला स्तरीय समिति के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बीते दिन पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने शीघ्र बचे हुए बजट को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बजट मिलते ही चालू वित्त वर्ष में ही नई सड़कों के निर्माण कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। -कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें