फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 88 फरियादियों ने की शिकायत, 15 का हुआ निस्तारण

Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने इसमें आए फरियादियों की समस्या सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। तीनों तहसीलों में कुल 88 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 15 मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


तुलसीपुर तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम मंगलेश दूबे ने की। यहां पर जमीन विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकमार्ग व सार्वजनिक रास्ता आदि मामलों के 16 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से मात्र छह मामलों का ही निस्तारण मौके पर किया गया। एसडीएम ने शेष का स्थलीय निरीक्षण करके जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

सदर तहसील में एसडीएम राजेन्द्र बहादुर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर 33 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से छह मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपकर तीन दिन के अंदर स्थलीय सत्यापन करते हुए निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


उतरौला तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रदीप कुमार व एएसपी नमिता श्रीवास्तव ने किया। यहां पर 39 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें