फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बढ़े 87 बूथ, 1811 बूथों पर होंगे एमपी-एमएलए के मतदान

Tue, 11 Nov 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बूथों पर वोटरों की लंबी कतार न लगे, इसके लिए जिले में 87 बूथ बढ़ाए गए हैं। अब जिले में 1811 बूथों पर एमपी-एमएलए के मतदान होंगे। नए बूथों के निर्धारण के लिए 18 नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। उसी दिन सांसद, विधायक व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें के साथ बैठक कर बूथों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पहले जिले के चार विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर व गैसड़ी में 1724 बूथों पर एमपी-एमएलए के चुनाव में मतदान होता था। बूथों पर वोटरों की संख्या अधिक होने पर पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने में परेशानी होती थी। इस परेशानी को दूर करने के लिए निर्वाचन आयोग ने बूथ बढ़ाने का निर्णय लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र में पहले 434 बूथ थे। अब 28 बूथ बढ़ गए हैं।
यहां पर अब 462 बूथों पर मतदान होंगे। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पहले 463 बूथ थे। 22 बूथ बढ़ने से अब 485 पर मतदान होगा। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 414 बूथ थे। यहां 22 बूथ बढ़े हैं। अब यहां 436 बूथों पर मतदान होंगे। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहले 413 बूथ थे। यहां 15 बूथ बढ़ा दिए गए हें। अब यहां पर 428 बूथों पर मतदान होंगे।
विज्ञापन


बढ़े हुए बूथों की सूची प्रकाशित
-जिले में बढ़े हुए बूथों की सूची प्रकाशित करा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर बूथों की सूची चस्पा हो गई है। राजनीतिक दलों को नई सूची मुहैया करा दी गई है। बढ़े बूथों पर दावे व आपत्तियां 18 नवंबर तक ली जाएंगी। इसी दिन बैठक करके सांसद, विधायक व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से दावे व आपत्तियों का चर्चा करके निस्तारण उनका कराकर बूथों की अंतिम सूची प्रकाशित करा दी जाएगी। निर्धारित समय में दावे व आपत्तियां दे सकते हैं।
विज्ञापन

-ज्योति राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें