बलरामपुर। जिले के तीन विद्यालयों में रविवार को विद्या ज्ञान परीक्षा कराई गई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 846 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 959 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में छात्राओं की तथा दूसरी पाली में छात्रों की परीक्षा कराई गई।
नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज तथा भगवती आदर्श विद्यालय में रविवार सुबह 10:30 बजे पहली पाली एवं अपराह्न 02:30 बजे से दूसरी पाली की परीक्षा कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 138 छात्राओं ने परीक्षा दी। 223 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
दूसरी पाली में 155 छात्रों ने परीक्षा दी। 195 छात्र अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 146 छात्राओं ने परीक्षा दी। 100 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में 167 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 183 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
भगवती आदर्श विद्यालय में प्रथम पाली में 113 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि 175 ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली में 127 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 174 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह जिले में कुल पंजीकृत 1,805 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 846 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 959 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।