बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर में छात्रा को अल्बेंडाजाॅल की टेबलेट खिलाते सीएमओ।-स्
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर व सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की। पहले दिन जिले भर में 8,37,262 बच्चों दवा खिलाई गई।
सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की कि वह अपने दो से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। सोमवार को जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से छूट गए हैं, उन्हें 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि इस अभियान में कुल 1,26,2200 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह ने भी छात्रों को दवा खिलाते हुए इसके फायदे बताए। प्रधानाचार्य केपी यादव, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सीतांशु रजक व समीर आदि मौजूद रहे।