फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकविहीन होने पर 8300 पाउच पैक्ड पानी कराया गया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार दुकानों से पैक्ड पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। जांच में नमूने फेल होने पर कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मानक विहीन होने पर 8300 पाउच पैक्ट पानी को नष्टा करा दिया गया है। डीएम श्रुति के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों की टीम ने मानक व गुणवत्ता अनदेखी और लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई किए जाने का शिकंजा कसा गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि अशुद्घ पानी पिलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह व कमला रावत की गठित संयुक्त टीम ने शिवपुरा बाजार के मेसर्स शांति प्रसाद इंटर प्राइजेज, थोक विक्रेता से पैक्ड पानी एक्वा प्योर प्रीमियम आरओ वाटर, विकास कुमार महराजगंज तराई निर्माता से पैक्ड पानी पाउच एक्वा न्यू गोल्ड और अजय कुमार बलदेवनगर थोक विक्रेता से पैक्ड पानी पाउच पूरे प्लस का नमूना संग्रह कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
छापेमारी के दौरान मानक के अनुरुप न होने पर 8300 पाउच पैक्ट पानी नष्ट कराया गया है। जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व भगवतीगंज आदि में निरीक्षण के दौरान पैक्ड पानी पाउच बिकता नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिले के आरओ पानी विक्रेताओं को पानी की जांच कराकर ही आरओ पानी बेचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें