श्रीदत्तगंज सर्किल के लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल पर गाज गिराई है। श्रीदत्तगंज सर्किल के लेखपाल को उतरौला एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।
लेखपाल से सात दिन में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
उतरौला एसडीएम जेपी सिंह ने बताया कि सोमवार को श्रीदत्तगंज सर्किल के लेखपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में लापरवाही बरतने व शिकायत मिलने पर निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित लेखपाल से जबाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक जबाब न देने पर लेखपाल के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हीलाहवाली व लापरवाही कदापि न बरतें। ब्यूरो