फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू से फरार हत्यारोपी कैदी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू से फरार हत्या के आरोपी बंदी को दबोचा
विज्ञापन


बलरामपुर। इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ से फरार हुए हत्या के आरोपी बंदी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। कैदी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर नेबोरिया चौराहे से की है। लखनऊ से बलरामपुर पहुंची वजीरगंज थाने की पुलिस भी आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

रविवार को एसपी अमित कुमार ने बताया कि थाना महाराजगंज तराई के ग्राम गहिरवा हड़पुर जनकपुर निवासी विवेक तिवारी ने 13 अप्रैल 2018 को घर में ही गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


17 अप्रैल 2018 को पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर बलरामपुर जेल भेज दिया था। 12 जनवरी 2019 को तबियत खराब होने के चलते विवेक को तीन सिपाहियों की अभिरक्षा में केजीएमयू लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया था।

विवेक वहीं पर भर्ती था। गत 22 जनवरी को विवेक सुबह करीब पौने आठ बजे नित्यकर्म जाने का झांसा देकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना वजीरगंज लखनऊ में विवेक तिवारी के खिलाफ केस लिखा गया।
विज्ञापन


विवेक की सुरक्षा में गए तीनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर एसके त्रिपाठी तथा एसआई सुरेश वर्मा आदि की टीम ने मुखबिर की सूचना नेबोरिया चौराहे के पास से विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।

विवेक की गिरफ्तारी की सूचना पर थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ के विवेचक की टीम भी बलरामपुर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें