फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों में आक्रोश-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। क्षेत्र के करीब 35 हजार किसानों का कई वर्षों से गन्ना मूल्य का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा है। गुस्साए किसानों ने मंगलवार को उतरौला तहसील पहुंचकर गन्ना जलाकर विरोध जताया और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन



जन क्रांति आंदोलन के संयोजक जीवन लाल यादव, कमाल सिद्दीकी, मदन कुमार वर्मा, आदिल हुसैन, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ह्रदयराम वर्मा व श्याम बिहारी सहित तमाम किसानों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर गन्ना भुगतान न होने पर आक्रोश जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गन्ना जलाकर विरोध जताया।


ज्ञापन में लिखा है कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा कई वर्षों से गन्ना किसानों के उपज का समय से भुगतान नहीं कर रही है। करीब सात साल से गन्ना मूल्य का ब्याज भी नहीं दिया गया है। क्षेत्र में धान क्रय केंद्र भी कागजों में संचालित हो रहे हैं। किसान बिचौलियों के हाथ धान बेंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बजाज चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों ने प्रदर्शन के दौरान गन्ना नहीं जलाया था। इन लोगों ने बाद में गन्ना जलाने की प्रायोजित फोटो खींच कर मिल पर दबाव बनाने की साजिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें