फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने अधेड़ पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए ने अधेड़ पर किया हमला, घायल
विज्ञापन


बलरामपुर। खलिहान में रात के समय धान की रखवाली कर रहे अधेड़ पर अचानक तेंदएु ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में अधेड़ घायल हो गया है।

घायल अधेड़ को इलाज के लिए सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया है। हरैया थाना क्षेत्र के डेरवा सहिजना गांव में तेंदुए के हमले की घटना हुई है।

हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहिजना के प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि डेरवा मजरा निवासी बूढ़े (50) रात के समय खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे।

रात 11 बजे अचानक तेंदुए ने बूढ़े पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुए ने अधेड़ के बाएं हाथ के अंगूठे को काटा व नाक पर पंजे से वार किया।

खलिहान में धान की रखवाली में जुटे किसान हजारी लाल, राधेश्याम, देवदत्त, जुम्मन, गुलाम व राजकुमार आदि ने बूढ़े के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर टॉर्च जलाया। टार्च की रोशनी पड़ते ही तेंदुआ जंगल की तरफ भाग किया।
विज्ञापन



परिवार के लोगों ने बूढ़े को इलाज के लिए जनपद श्रावस्ती के सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि सोहेलवा जंगल के निकट बसे गांवों में अक्सर जंगली जानवरों का हमला होता रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


-डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना के बारे में सूचना दी है। मौके पर वन दरोगा श्रीमन नरायन शुक्ल को भेजा गया है। घायल बूढ़े का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जा रहा है। वन दरोगा से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। पदचिन्ह् व अन्य कारणों के आधार पर जंगली जानवर के बारे में पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें