गरीबों के हितार्थ कार्य रही संस्थाओं का किया सम्मान
-सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने दिया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में तमाम संस्थाएं गरीबों के हितार्थ में कार्य कर रही हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़कर काम करने वालों को सम्मान मिलना उनका अधिकार होता है। ऐसे लोगों की कभी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
यह बातें शनिवार की शाम एक होटल में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत आयोजित सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर सिंह ने कही। श्रावस्ती सांसद सांसद दद्दन मिश्र ने कहाकि भाजपा हमेशा ऐसी स्वयं सेवी संस्थाओं का सम्मान करती आ रही है जो गरीबों के हितार्थ कार्य करती हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, सदर विधायक पलटूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विकास में संस्थाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिले की तमाम संस्थाएं धार्मिक, सामाजिक सरोकारों व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया। इस दौरान सामाजिक संगठनों, रामलीला दुर्गा पूजा समितियों सहित अन्य संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नपाप अध्यक्ष कुसुम चौहान, महामंत्री डा. अजय सिंह पिंकू, अजय मिश्रा, अजय कृष्ण पांडेय, बाबूलाल अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।