स्प्रे छिड़क चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
-पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। घर के अंदर सो रहे परिवार के लोगों पर बेहोशी का स्प्रे छिड़ककर चोरों ने घर में रखी 30 हजार नकदी, जेवर व तीन स्मार्टफोन उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम धुसाह निवासी नीरज जायसवाल ने सोमवार को बताया कि वह किराये के मकान में रहते हैं। मकान के पीछे से घर में घुसे चोरों ने कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों पर बेहोशी का स्प्रे छिड़क दिया। स्प्रे के असर से सब लोग बेहोश हो गए। चोर घर में रखी 30 हजार नकदी करीब डेढ़ लाख के जेवर तथा तीन स्मार्ट फोन उठा ले गए हैं। परिजनों को मामले की जानकारी सुबह सोकर उठने के बाद हुई। नीरज ने मामले की तहरीर बलरामपुर देहात थाने में दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।