उतरौला (बलरामपुर)। देश में चल रहे लॉकडाउन में कोरोना को हराने के लिए समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे की मदद करने में जुटे हैं। स्थानीय नगर में कम्युनिटी किचन के माध्यम से 175 परिवारों के करीब 800 लोगों के लिए भोजन बनवाया जा रहा है। इतना ही नहीं रमजान में रोजा रखने वालों के लिए भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।
नगर की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हिना कौसर, डॉ. शाइस्ता जबी, शाहीन कादरी व जाहिदा कादरी ने रविवार को कम्युनिटी किचन पहुंचकर लोगों के लिए भोजन बनवाने में हाथ बंटाया। कम्युनिटी किचन सेंटर के संचालक अंसार अहमद, एजाज मलिक, डब्बू, ब्लॉक प्रमुख लकी खां व डॉ. इफ्तेखार अहमद ने बताया नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। लोगों से अपील भी की जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान यदि किसी को कोई परेशानी आती है तो वह संपर्क कर सकते हैं। सभी जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।