फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दोनों पालियों में मंगलवार को 750 परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षाएं छोड़ दी हैं। दोनों पालियों में 11,112 के सापेक्ष 10,362 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। डीआईओएस महेंद्र कुमार कनौजिया ने कंट्रोल रूम से सीधे कई परीक्षा केंद्रों की निगरानी की। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ सचल दस्तों ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम प्रभारी योगेश कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित प्रश्नपत्र में 10,866 के सापेक्ष 10,137, इंटरमीडिएट के बहीखाता में सभी 39, रेडियो टेलीविजन में 30 के सापेक्ष 28, आटोमोबाइल में 29 के सापेक्ष 28 व नर्सरी में 71 के सापेक्ष 63 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दी हैं।
गणित में 729, रेडियो टेलीविजन में दो, आटोमोबाइल में एक व नर्सरी में आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के कृषि वनस्पति कृषि अर्थशास्त्र में 77 के सापेक्ष 67 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है जबकि 10 ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने एमपीपी इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम में लगे कंप्यूटर पर रामअवध नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज, हाजी इस्माइल बालिका इंटर कॉलेज, किसान बालिका इंटर कॉलेज, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज, सादुल्लाहनगर सहित कुल 18 परीक्षा केंद्रों का सीधे जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें