फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकविहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के पलिहरनाथ-मूरतपुरवा सड़क निर्माण में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे विभाग के जेई ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य शुरू कराया। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर ग्रामीणों ने जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जांच व कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



क्षेत्रवासी अरुण कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, शिव कुमार सिंह, अरविंद सिंह, शमशेर, तुलाराम, अंकित, राहुल, मिंटू व घनश्याम आदि ने मानकविहीन सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में मानक व गुणवत्ता की घोर अनदेखी की जा रही है। मानक के अनुसार तारकोल नहीं डाला जा रहा है।


पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। रोलर भी नहीं चलाया जा रहा है। सड़क बनते ही उजड़ने लगी है। ग्रामीणों के विरोध के चलते सड़क निर्माण कार्य बंद करके मौके से लोग चले गए और जेई को सूचित किया। पीडब्ल्यूडी निर्माण के जेई अमित कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



मानक के अनुसार ठेकेदार को सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पात्र भेजकर सड़क निर्माण की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम कृष्णा करुणेश ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड हेमराज सिंह को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई करें और कार्रवाई से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें