फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का काटा गया वेतन एवं मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना सूचना के स्कूलों से नदारद 19 हेडमास्टरों, शिक्षकों व शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटा गया है। शिक्षकों के लापरवाही के संबंध में बीईओ से जवाब मांगा गया है। सात दिन में जवाब न देने पर बीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। जिला स्तरीय अफसरों के औचक निरीक्षण में एक स्कूल बंद मिला तो 28 स्कूलों में समस्याओं की भरमार पाई गई।
विज्ञापन


डीएम कृष्णा करुणेश ने शनिवार को बताया कि उन्होने 27 नवम्बर को अफसरों से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण में सदर शिक्षा क्षेत्र की शिक्षिका खालिदा परवीन, ज्योति, सतरंजन सिंह, पूजा सिंह, अनिता सिंह व शिक्षामित्र रेनू ओझा, शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के हेडमास्टर तुलाराम गिरि, शिक्षक अंकित कुमार नदारद मिले।

शिक्षा क्षेत्र गैड़ास बुजुर्ग के प्रभारी हेडमास्टर राधेश्याम, शिक्षामित्र सुनीता श्रीवास्तव, शिक्षा क्षेत्र उतरौला के शिक्षामित्र आसिफ सिद्दीकी, पारोखान, शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के शिक्षक मोहम्मद सईद, शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के शिक्षक राम भारत, शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के शिक्षक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रतिमा सिंह, शिक्षामित्र राजकुमारी गुप्ता तथा गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के हेडमास्टर राम भजन व शिक्षक राम लखन बिना सूचना के स्कूल से नदारद मिले। इन सभी हेडमास्टरों, शिक्षकों व शिक्षामित्रों का गायब अवधि का वेतन एवं मानदेय काटकर सभी बीईओ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


गैसड़ी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनगढ़ा, मुतेहरा, प्राथमिक विद्यालय भुजेहरा नवीन तुलसीपुर, पीएस श्रीदत्तगंज पिपराखास, मन्नीपुरवा, शोभापुरवा, पीएस सरायखास द्वितीय रेहरा, पीएस करमहिया गैड़ास, पीएस व यूपीएस परसिया गौररी प्रथम व द्वितीय तुलसीपुर, पीएस अमवा देवरिया उतरौला प्रथम व द्वितीय, पीएस बिदरा-टू, पीएस कठौव्वा शिवपुरा में खामियां मिलीं।

ग्राम पंचायत कठेर गैसड़ी, पीएस डुमरी, पीएस मोहम्मदपुर खास उतरौला, पीएस छोटी बाकी शिवपुरा, पीएस व यूपीएस महादेव बांकी शिवपुरा, गनवरिया देहात, पीएस त्रिगुनायतपुर श्रीदत्तगंज प्रथम व द्वितीय तथा यूपीएस त्रिगुनायतपुर में निरीक्षण के दौरान समस्याओं की भरमार पाई जिसे दूर कराने का निर्देश बीएसए हरिहर प्रसाद को दिया गया है। निरीक्षण के दौरान यूपीएस गौरी सदर ताला लटकता पाए जाने पर समस्त स्टाफ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें