फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 711 वोटर चार उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर/बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 11 में सभासद सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव लड़ने वाले चारों निर्दलीय उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद व सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया है। वार्ड नंबर 11 में दो मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जिसमें 711 वोटरों को उनके भाग्य का फैसला करना है।
विज्ञापन

सभासद ओम प्रकाश की 31 दिसंबर 2024 को मृत्यु होने से नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 11 की सीट रिक्त हो गई थी। न्यायालय तहसीलदार तुलसीपुर के कक्ष में उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी करा दी गई। निर्वाचन अधिकारी एक्सईएन राप्ती नहर निर्माण खंड-एक के सुरेंद्र प्रसाद व सहायक निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार महराजगंज तराई तुलसीपुर अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित किया। सभासद सीट पर अली हसन, कल्प हुसैन, रईस अहमद व राम नरेश के बीच मुकाबला होगा। दो मई को मतदान के बाद निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तुलसीपुर में पांच मई को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवार को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें