फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से 700 बीघा गन्ना व धान की फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सफाई व मरम्मत कराए बिना नहर में अधिक पानी छोड़ दिए जाने से नथईपुर के मजरे नीशापुरवा, शिनुपुर खरहना के मजरे हनुमानपुरवा के पास नहर कट गया। नहर कटने से करीब 700 बीघा गन्ना व धान की फसल जलमग्न हो गई है। नहर का पानी गांवों में भी भर गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से किसानों की फसल बर्बाद होने की संभावना बन गई है। किसानों ने प्रदर्शन कर डीएम व जनप्रतिनिधियों से फसल के नुकसान का मुआवजा तथा नहर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
किसान शाहिद, रामजुड़ावन, बेचन, विजय कुमार, हरिश्चन्द्र, राम किशोर, राम कुमार, वशीर, राजमन, मैराज, अरशद, झिनकन, तुलसीराम, अनवर, जुबेर व शकील आदि ने बताया कि सरयू नहर खंड इटवा रजवाहा नहर की बिना सफाई एवं मरम्मत के ही जर्जर नहर में अधिक पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अधिक पानी छोड़ जाने से नथईपुर के मजरे नीशापुरवा तथा विशुनपुर खरहना के मजरे हनुमानपुरवा के पास नहर कट गया है। नहर कटने से आस पास के करीब 700 बीघा गन्ना व धान की फसल जलमग्न हो गया है। कई स्थानों पर नहर ओवरफ्लो होकर पानी ऊपर से बह रहा है।
जर्जर नहर कटने व पानी ओवरफ्लो होने की सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नहर विभाग की मनमानी के चलते किसानों की फसल चौपट हो रही है। नहर से लगातार पानी खेत भर रहा है। अभी तक मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।
गांवों में भी पानी घुस गया है। गांव में पानी आ जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम श्रुति, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय को पत्र भेजकर नहर की मरम्मत कराए जाने, पानी के चलते बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें