फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला की तीन सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 70 लाख

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र की जर्जर सड़क, जिसका होगा पुनर्निमाण।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पासीडीह, तिलखी-देवरिया अर्जुन तथा रामपुर मुरार नहर-जोगिया करहिया तक सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। बरसात से पहले इन सड़कों का निर्माण होने से क्षेत्र की 50 हजार की आबादी को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। सड़कों के पुनर्निर्माण पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि जिले में जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। क्षेत्र में प्रधानमंत्री रोड से पासीडीह प्रथम भाग तक 24.83 लाख रुपये से सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। तिलखी से देवरिया अर्जुन तक मार्ग के पुनर्निर्माण पर 23.70 लाख रुपये तथा रामपुर मुरार नहर से जोगिया करहिया तक मार्ग के पुनर्निर्माण पर 22.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन सड़कों के मरम्मत की मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से कर रहे थे। सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। बजट मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर होने के बाद सड़कों के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्रवासी इस्लाम, परवेज, मोहित, राजू व रमेश आदि ने बताया कि सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती थी। सड़क बन जाने से बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें