फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के चक्कर में 68 शिक्षकों का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अवकाश के चक्कर में 68 शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन काटा गया है। 15 दिन से कम छुट्टी पर वेतन कटौती और 15 दिन से अधिक छुट्टी लेने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। बीएसए ने संबंधित बीईओ से इन शिक्षकों के रिपोर्ट का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को गर्मी की छुट्टी के बाद 25 जून से खोलने का निर्देश दिया था। 25 जून को स्कूल न खोलने वाले शिक्षकों के खिलाफ शासन के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल से वार्ता करके ऐसे शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। वित्त एवं लेखाधिकारी के मिलाने पर जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में 68 शिक्षकों की हाजिरी दुरुस्त नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

इन शिक्षकों में 15 से दिन कम और 15 दिन से अधिक छुट्टी लेने वाले शामिल हैं। 15 दिन कम छुट्टी लेने वाले शिक्षकों के जुलाई माह में वेतन काटे गए हैं और 15 दिन से अधिक छुट्टी लेने वाले शिक्षकों के वेतन रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें