फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एड्स मरीज मिलने वाले 68 हॉटस्पॉट चिह्नित

विज्ञापन
 जिला क्षय रोग अ​धिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में रविवार को एचआईवी एड्स कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एड्स से बचाव के लिए होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई। एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नियमित अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सामुदायिक सलाहकार समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति का फीडबैक लिया। उन्होंने उच्च जोखिम समुदाय के लोगों की अनुमानित जनसंख्या का आकलन कर सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश समिति के सदस्यों को दिया। कार्यक्रम प्रबंधक जगदीश चौधरी ने बताया कि जिले में एचआईवी एड्स मरीज मिलने वाले 68 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं, इनमें से 36 हॉटस्पॉट का सर्वे वात्सल्य टीम के सदस्यों ने कर लिया है।
इन क्षेत्रों में एचआईपी पॉजिटिव मरीज व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की अनुमानित संख्या का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौहान ने एड्स से प्रभावित मरीजों से मिलने व उनका ब्योरा जुटाने में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। विजय कांत शुक्ल ने समुदाय, सेवा प्रदाताओं एवं अधिकारियों के बीच समन्वय और संवाद की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अविनाश सिंह, महेंद्र शुक्ल, राकेश तिवारी, पूनम कुमारी, विकास पांडेय, संदीप सिंह व सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें