फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में प्रयोग होंगे 65 लाख बैलेट मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 64.89 लाख बैलेट मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। बैलेट मतपत्रों को लाने के लिए एक टीम शीघ्र ही नई दिल्ली भेजी जाएगी। ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों, बीडीसी क्षेत्रों व डीडीसी क्षेत्रों के लिए बैलेट मतपत्रों से चुनाव कराए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए पंचस्थानीय विभाग की तरफ से सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य 29 दिसंबर को पूरा होने के बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कृष्णा करुणेश व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय राजेश कुमार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बैलेट मतपत्रों को नई दिल्ली से लाने के लिए निर्देश दिया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय ने गुरुवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2020 में 64 लाख 88 हजार 600 बैलेट मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। गणना के अनुसार जिले में 800 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों पर 14 लाख चार हजार 600, 10053 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 16 लाख 97 हजार 800, 997 बीडीसी पदों के लिए 16 लाख 96 हजार 300 व 40 डीडीसी पदों के लिए 16 लाख 89 हजार 900 बैलेट मतपत्रों का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रयोग होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य गतिमान है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 15 सितंबर से मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 930 बीएलओ लगाए गए हैं जिन्होंने 12 नवंबर तक घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण कार्य पूरा करके ऑनलाइन आवेदन पत्रों की भी घर-घर जाकर जांच कर ली है। 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी।
ड्राफ्ट मतदाता सूची का छह दिसंबर को प्रकाशन किया जाएगा। छह से 12 दिसंबर तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली की निरीक्षण किया जाएगा। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक होगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण कराने के बाद 20 से 28 दिसंबर तक पूरक सूचियों की पांडुलिपियां तैयार कराई जाएंगी और उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित किया जाएगा।
29 दिसंबर को जन सामान्य के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रकिया पूरी होने के बाद जिले के 800 ग्राम पंचायतों, 997 क्षेत्र पंचायतों व 40 जिला पंचायतों के क्षेत्रों में आरक्षण की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग की तरफ से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2020 कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें