फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा महकमा ने फर्जी नियुक्तियों को शुरु किया खंगालना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा महकमा ने फर्जी नियुक्तियों को शुरु किया खंगालना
विज्ञापन


बलरामपुर। बेसिक शिक्षा महकमा ने फर्जी नियुक्तियों को खंगालना शुरू कर दिया है। शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से पैन व आधार नंबर के साथ जन्म तिथि एंव नियुक्ति तिथि के सत्यापन के संबंध में रिपोर्ट मांगा है।

जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में तैनात बीईओ से शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्योरा भी तलब किया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल के कार्यालय में शिक्षकों व कर्मियों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए हरिहर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि शासन ने बेसिक शिक्षा के शिक्षकों व शिक्षेणत्तर कर्मचारियों के नियुक्ति संबंधी सभी अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

शासन के निर्देश पर शिक्षकों व शिक्षेणत्तर कर्मचारियों को पैन व आधार नंबरों के साथ जन्म तिथि तथा नियुक्ति तिथि के सत्यापन के संबंध में ब्योरा उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


बीएसए ने सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में तैनात बीईओ को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर सभी शिक्षकों व शिक्षेणत्तर कर्मचारियों के पैन व आधार नंबरों के साथ जन्म तिथि एवं नियुक्ति तिथि के सत्यापन के संबंध में पूरी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में हर हाल में उपलब्ध करा दें जिससे शासन व एसटीएफ को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें