फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 610 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का आधार नहीं

Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर तक अपना आधार नंबर फीड कराने की मोहलत मिली है। इसके बावजूद जिले के 610 राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड नंबर से फीड नहीं कराया है। ऐसे में इन पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले मुफ्त अनाज पर नए साल से रोक लग जाएगी। कार्डधारकों को इस परेशानी से बचाने के लिए अब आधार नंबर लिंकअप कराने को विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन


जिले के तीन लाख 54 हजार 680 पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक पंजीकृत हैं। इनमें से 610 ऐसे राशन कार्ड धारक हैं जिनका राशन कार्ड अभी तक आधार नंबर से फीड नहीं हुआ है। सदर तहसील बलरामपुर में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या 3853 और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक 53,345 हैं। इनमें अंत्योदय राशन कार्ड में 189 और पात्र गृहस्थी में 74 राशन कार्ड धारकों का आधार नंबर फीड नहीं है। इसी तरह उतरौला तहसील में दो हजार 766 अंत्योदय और 23 हजार 415 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड हैं। इनमें अंत्योदय में 36 और पात्र गृहस्थी में चार लोगों का आधार नंबर फीड नहीं है। तुलसीपुर तहसील में पांच हजार 418 अंत्योदय राशन कार्ड धारक और पात्र गृहस्थी के 35 हजार 980 कार्डधारक हैं। इनमें से अंत्योदय में 250 और पात्र गृहस्थी में 57 लोगों का आधार नंबर राशन कार्ड में फीड नहीं है।

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि सभी पूर्ति निरीक्षकों को शत प्रतिशत राशन कार्डधारकों का आधार नंबर फीड कराने का निर्देश दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर राशन कार्डधारकों को इसके बारे में जानकारी देंगे। साथ ही उनका आधार नंबर भी फीड कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें