फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए 59 परीक्षार्थी

Mon, 03 Aug 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के मां पाटेश्वरी ​विश्वविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन में सोमवार को परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के सभी विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। परीक्षा में 59 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा में कुल 68 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने परीक्षा कार्य में लगे सभी पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्कृष्टता का केंद्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें