फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीसरे चरण में परिणय सूत्र में बंधेंगे 565 युगल

Sun, 04 Feb 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तीसरे चरण में 565 युगल विवाह के पवित्र गठबंधन में बंधेंगे। विवाह समारोह का आयोजन 24 फरवरी को सभी नौ ब्लॉक मुख्यालय पर होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष कुल 1192 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिसंबर व जनवरी में संपन्न हुए दो चरण में 627 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। अब लक्ष्य के सापेक्ष बचे 565 जोड़ों की शादी कराने के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले सामूहिक विवाह के तय लक्ष्य को पूरा किया जाना है। इसके लिए तीसरे चरण में 24 फरवरी को पुन: ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा
इस दौरान बलरामपुर ब्लॉक में 67, हरैया सतघरवा में 76, तुलसीपुर में 54, गैसड़ी में 84, पचपेड़वा में 42, उतरौला में 51, गैड़ासबुजुर्ग में 48, रेहरा बाजार में 46 व श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 66 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय किया गया है। इसी तरह नगर पालिका बलरामपुर व नगर पंचायत गैसड़ी को सात-सात तथा नगर पालिका उतरौला एवं नगर पंचायत तुलसीपुर, पचपेड़वा कोे नौ-नौ बेटियों का कन्यादान कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें