फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर्षोल्लास के साथ मना गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व

विज्ञापन
बलरामपुर के गुरुद्वारे में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु ।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला/तुलसीपुर/बलरामपुर। गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिख धर्म के लोगों ने सेवा कार्य करके गुरु नानक देव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। लंगर में सभी जाति-धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बलरामपुर गुरुद्वारे में मंगलवार को गुरु ग्रंथ साहिब अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। बुधवार को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन शुरू हुआ। कीर्तन में गुरु नानक देव की महिमा का बखान किया गया। कीर्तन की समाप्ति के बाद लोगों ने परिवार की खुशहाली के लिए गुरु की अरदास की। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। इसके पहले गुरु सिंघ सभा की तरफ से प्रभात फेरी निकाली गई जो गुरुद्वारे से निकलकर चौक, मेजर चौराहा, अस्पताल चौराहा, वीर विनय चौक से सराय फाटक होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई।
तुलसीपुर स्थित गुरुद्वारे में भी गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के सरदार गुरदीप सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार बिट्टू सिंह, अजय सेठी, सरदार हरविंदर सिंह, बब्लू सिंह, गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह उतरौला स्थित गुरुद्वारे में भी तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें