फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 53 घटे मतदेय स्थल, अब 1752 बूथों पर होगा मतदान

Fri, 17 Jul 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुनर्गठन के बाद जिले में अब 1805 के बजाय 1752 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत 18 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जबकि 71 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, भवनों का चयन और पुनर्निर्धारण किया गया है। चार जुलाई को मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद केवल गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसका निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में छह, गैसड़ी में तीन, उतरौला में एक और बलरामपुर में आठ नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, तुलसीपुर में 22, गैसड़ी में आठ, उतरौला में 24 और बलरामपुर में 17 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें