फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परीक्षा केंद्रों को लेकर 53 आपत्तियां, अब होगा निस्तारण

Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शैक्षिक सत्र 2023-2024 में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पहले चरण में 56 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। केंद्रों के निर्धारण पर 53 विद्यालयों ने सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। अब डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति इन आपत्तियों का निस्तारण कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को अपनी रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा आपत्ति केंद्रों की दूरी और अधिक छात्र संख्या को लेकर सामने आई है। इसके निस्तारण के बाद जिले में तीन परीक्षा केंद्रों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति विद्यालयों की तरफ से आई आपत्तियों की समीक्षा कर उन्हें निस्तारित करने का कार्य कर रही है। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद समिति आपत्तियों का निस्तारण कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को अपना रिपोर्ट भेजेगी।

-यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 56 केंद्रों का ऑनलाइन चयन बोर्ड द्वारा किया गया है। सूची में 6 राजकीय, 7 एडेड तथा 42 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा में जिले के 34 हजार 358 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इनमें हाईस्कूल के 20988 व इंटरमीडिएट के 13370 विद्यार्थी नामांकित हैं। दर्ज आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित समिति में समिति में डीएम अरविंद सिंह के साथ ही डीआईओएस, बीएसए, एसडीएम, राजकीय विद्यालय दारी चौरा व भारतीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें