फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारी पर 529 उपभोक्ताओं की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बकाया बिजली बिल वसूली के लिए प्रशासन ने रविवार को पूरे जिले में अभियान चलाया। अभियान के तहत 2.32 करोड़ रुपये बकाया होने पर 529 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। अभियान के पहले दिन उपभोक्ताओं से सात लाख 37 हजार रुपये बिजली बिल वसूला गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बलरामपुर ललित कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लखनऊ के निर्देशानुसार रविवार को जिलेभर में मेगा विद्युत विच्छेदन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बकाया विद्युत बिल वसूली के लिए योगेश कुमार सिंह, प्रेम चंद्र, विमलेंद्र श्रीवास्तव व प्रशांत शेखर के नेतृत्व में जेई व लाइन स्टाफ की टीम को क्षेत्रवार भेजा गया।
इस दौरान विभिन्न टीमों द्वारा सात लाख 37 हजार रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली की गई। साथ ही दो करोड़ 32 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने पर 529 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए हैं। सभी बकायादारों को शीघ्र बकाया बिजली बिल जमा करने का निर्देश देते हुए कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें