फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सम्मान निधि के लिए 52 किसानों ने किया आवेदन

Thu, 08 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई ( बलरामपुर)। तुलसीपुर विकास खंड के 11 ग्राम पंचायतों में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्ती अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में 52 किसानों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

एडीओ एजी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को तुलसीपुर देहात में लगाए गए शिविर में सात व दुदरा में आठ किसानों ने आवेदन किया है। इसी तरह रेहरा, पूरेछीटन व परसिया गौरी में पांच-पांच, सिकटिहवा, गढ़वा, दादव व हरहटा में चार-चार और मैनहवा व बालापुर में तीन-तीन किसानों ने आवेदन किया है। किसानों के आवेदन को कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन फीड कर दिया है। इस अवसर पर सहायक तकनीकी कृषि राजेश कुमार वर्मा, हेमंत गंगवार, अमरदीप व हरीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें